आगरा। शीतलहर चरम पर है। ऐसे में असहाय और गरीबों की मदद को जहां प्रशासन प्रयास कर रहा है, वहीं कुछ सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में प्रसासन की ओर से सदर तहसील में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने 300 गरीबों को कंबल बांटे। इसी के साथ यमुना पार में क्षत्रिय सभा ने भी जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया।
तहसील सदर में आज करीब 300 अनाथ, निसहाय, दिव्यांग, वृद्ध और निराश्रित महिलाओं को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बघेल ने लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आयुष्मान योजना, वृद्धावस्था योजना, निराश्रित महिला, उज्जवला योजना, शादी अनुदान योजना के विषय मे लाभार्थियों को विस्तृत रूप जानकारी दी और बताया कि वे इन योजनाओं का कैसे लाभ लें।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सचिन राजपूत, तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार सुधीर गिरी, शुभ्रा अवस्थी, लेखपाल डॉ अश्वनी कुमार, टीकम सिंह, प्रदीप शर्मा व समाज सेवी नरेश पारस आदि उपस्थित थे।
यमुना पार में क्षत्रिय महासभा ने बांटे 200 कंबल
क्षत्रिय सभा यमुना पार द्बारा ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री राम पार्क में 200 असहाय एवं जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष आरपी सिंह जादौन ने किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद परमार, कोषाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चौहान, महामंत्री सौरभ राजावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगवीर सिंह तोमर, टीकम सिंह तोमर, भाजपा नेता आरके सिंह राघव, लाखन सिंह चौहान आदि ने कंबल बांटे।
इस मौके पर शिव बहादुर सिंह वैश, जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल चौहान, लखपत सिंह तोमर, अवधेश सिंह चौहान, रामप्रताप सिंह भैय्या जी, महिला अध्यक्ष नीतू सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष इन्दु सिंहासन जादौन, चेयरमैन महेश तोमर, बलवीर सिंह जादौन, गजेन्द्र, पार्षद शेराभाई, पुष्कर सिंह जादौन, नागेन्द्र सिंह जादौन, धनपाल सिंह जादौन, राधा, गायत्री सिंह, अमन सिकरवार, तेज वीर सिंह सिकरवार, मंगल सिंह तोमर, उपाध्यक्ष एपी सिंह, राजवीर सिंह, विजय जादोन, शंकरध्वज सिंह धाकरे, सोनू सिंह सिकरवार आदि मौजूद थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026