आगरा: थाना सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार की मध्य रात्रि एक ट्रक और कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मथुरा के थाना फरह के गांव रांची बांगर निवासी सतीश अपने साले की पत्नी सीमा को फॉर्च्यूनर कार से आगरा दवा दिलवाने जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे। सिकंदरा हाईवे पर अरसेना कट पर आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने यू-टर्न लिया। उसी समय कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का डीजल का टैंक टूटकर गिर गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार कार में फंसे गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, जिनमें कप्तान सिंह उम्र 50 वर्ष और सीमा उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। महादेवी, सोनू व सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज रुनकता केपी सिंह ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम व घायलों को अस्पताल भेजा है। ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।
- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने किया ध्वस्त: अवैध निर्माण हटाने के बाद बढ़ा तनाव, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट - September 5, 2026
- ताजनगरी में सजेगा इलेक्ट्रिक उद्योग का भव्य मंच: 13 सितंबर को फतेहाबाद रोड स्थित हैवन्स गार्डन में होगा पहले विशाल विद्युत व्यापार मेले का आयोजन - September 5, 2026
- अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला: कहा- जो पार्टी मंदिर के दान-मान को लूट चुकी है, वह आस्था के प्रतीकों का मोल क्या जाने - September 5, 2026