आगरा: जिले में खेरागढ़ बसई मार्ग स्थित केजीएफ फ्रूट एंड कोल्ड स्टोरेज को सील कर दिया गया। पंजाब नेशनल बैंक का ऋण अदा न करने पर बैंक ने एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।
बैंक प्रबन्धन का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज की एक मार्च को ऑनलाइन नीलामी की जायेगी। कोल्ड स्टोरेज के स्वामी ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा विजय नगर कालोनी से ऋण लिया था। ऋण की अदायगी न करने पर बुधवार दोपहर बैंक प्रबंधन द्वारा एसडीएम खेरागढ़ व पुलिस उप निरीक्षक प्रमोद शर्मा, प्रवेंद्र कुमार की मौजूदगी में कोल्ड स्टोरेज को भवन सहित सील कर दिया गया।
इसी प्रकार थाना बरहन क्षेत्र के गांव जमालनगर भैंस में बैंक का लोन जमा न करने पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फ्लोर मिल को सील कर दिया गया।
बरहन के गांव जमालनगर भैंस में उषा फ्लोर मिल स्थित है। मिल संचालक ने बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लिया था। तीन करोड़ रुपये अभी बकाया हैं। लोन को संचालक द्वारा भुगतान नहीं किए जाने पर बैंक कर्मियों ने मिल को सील कर दिया। बैंक कर्मचारियों ने तहसील के अधिकारियों व पुलिस की मौजदूगी में फ्लोर मिल को सील कर दिया। उषा फ्लोर मिल संचालक बृजेश यादव ने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधन ने हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की है।
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026
- लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर; अब योगी सेना ने उमर खालिद, नेहा बोरा और अभिजीत दीपके समेत कई चेहरों को बताया ‘भारत विरोधी’ - October 20, 2026
- विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में उल्लास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ के संदेश के साथ दीं शुभकामनाएं - October 20, 2026