आगरा। वह तीनों गांव के रहने वाले हैं और शहर में ऑटो को चुराकर उसी के पार्ट्स से नया ऑटो तैयार करने का धंधा करने में जुटे हुए थे। अब ये तीनों पुलिस के चंगुल में फंस गए हैं। तीनों ने अब तक चुराए गए ऑटो का ब्यौरा भी पुलिस को दिया है।
थाना सदर पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो ऑटो रिक्शों को चुराकर उनके पार्ट्स से नया ऑटो रिक्शा तैयार कर बाजार में बेच देते थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑटो रिक्शा चोरी में शामिल तीन अभियुक्त सीओडी ग्राउंड के पास मौजूद हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑटो रिक्शों को चुराकर उनके इंजन और चेचिस नंबर को बदलकर नए ऑटो के रूप में बेच देते थे। अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने विगत 29 सितंबर को सेवला के सरवन नगर से ऑटो रिक्शा चुराया था, जिसका इंजन और नंबर प्लेट पुलिस ने बरामद कर लिया।
पकड़े गए अभियुक्तों के नाम सुरेशचंद पुत्र छविराम, निवासी सैय्यद नदौता, थाना डौकी। रामनरेश पुत्र द्वारिका, निवासी कोलारा झील, थाना डौकी और हरीश कुमार पुत्र तिलक सिंह, निवासी बरौली अहीर, थाना ताजगंज हैं। तीनों गांव के रहने वाले हैं और शहर में ऑटो को चुराकर उसी के पार्ट्स से नया ऑटो तैयार करने का धंधा करने में जुटे हुए थे।
उन्होंने अब तक चुराए गए ऑटो रिक्शों का ब्यौरा भी पुलिस को दिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो चोरी के ऑटो, एक इंजन और एक नंबर प्लेट भी बरामद की।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026