आगरा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान का असर अब स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते जिले में लगातार अपराधियों की धरपकड़ हो रही है। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
थाना बसौनी पुलिस शुक्रवार रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी दो बाइक सवार संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए भूमिया बाबा मंदिर, बघरैना के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मनीष व बंटू बताए। दोनों पिनाहट क्षेत्र के मार गली हिजरान के निवासी हैं। तलाशी में दो देसी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पिनाहट पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा
तीन मई को पिनाहट क्षेत्र की मंजू देवी के घर में हुई चोरी के मामले में नामजद आरोपी सूरज पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम बाग का पुरा, बाह, की तलाश लंबे समय से चल रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने चंबल पुल के पास दबिश देकर सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026