आगरा। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शनिवार को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी ओटी में न्यूरो सर्जरी ओटी विशेष रूप से स्थापित करने और स्वास्थ्य सुविधाओं को अत्याधुनिक बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने बताया कि इमरजेंसी विभाग में नया सीटी स्कैन अब आम नागरिकों के लिए चालू कर दिया गया है। इससे गंभीर मरीजों की तत्काल जांच संभव हो सकेगी।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने प्रमुख सचिव को कॉलेज में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट और बर्न केयर यूनिट का कार्य पूरा हो चुका है और इन्हें शीघ्र ही उपयोग में लाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने कहा कि रोगी कल्याण समिति और आयुष्मान भारत फंड के माध्यम से अस्पताल की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में रिसर्च को बढ़ावा देने और पीजी सीट्स की संख्या बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।
प्रमुख सचिव ने इस वर्ष रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू करने और लेडी लॉयल एक्सटेंशन प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसी को दो वर्षों में कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्रमुख उपलब्धियों की भी सराहना की, जिसमें लाइनेक ब्लॉक की स्थापना शामिल है जिससे कैंसर मरीजों को विशेष लाभ हुआ है। इसके अलावा एमबीबीएस व पीजी सीट्स में वृद्धि और आईसीयू के आधुनिकीकरण की भी प्रशंसा की।
- 16 मिनट में 16 रुपये में सामान देने के ऑफर पर मचा भारी बवाल, कानपुर के ‘आलमस मार्ट’ पर उमड़ी भीड़, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी - August 16, 2026
- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित, बोले- भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जी - August 16, 2026
- वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान चली गोली, मुंबई जा रहे यात्री की पिस्टल से हुए फायर में महिला समेत दो कर्मचारी घायल - August 16, 2026