आगरा:- शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो आगे चल रहे पानी के टैंकर में जा घुसा। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के टेडी बगिया चौराहे पर जलेसर रोड की तरफ से आ रहे ट्रक ने आगे चल रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो आगे चल रहे पानी के टैंकर में जा घुसा।
हादसे में चालक सहित ऑटो में बैठी 4 सवारियाँ घायल हुई हैं। मौके पर पहुँची यातायात और थाना पुलिस ने सड़क पर पड़े घायलों को तत्काल पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जिनमे दो लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
रिपोर्ट- लवी किशोर
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ से लेकर नोएडा तक बदल सकता है मौसम; पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहत की बौछारें, गिरेगा तापमान - March 26, 2026
- आगरा में दरिंदगी की हदें पार: 8 साल की मासूम की गला रेतकर हत्या, किराएदार के कमरे में कनस्तर से मिला शव - March 26, 2026
- वृंदावन में आश्रम उद्घाटन, मोहन भागवत ने जनसंख्या नीति पर विचार साझा किए - March 26, 2026