आगरा: यहां ग्वालियर हाईवे पर सोमवार की तड़के हुए सड़क हादसे में सोरों से गंगाजल लेकर जा रहे दो कांवड़ियों की मौत हो गई। दोनों मृतक मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कस्बा बैराड निवासी थे। कावड़ियों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविन्द्र पुत्र दौलतराम उम्र 24 वर्ष और जियानी पुत्र करनू उम्र 34 वर्ष दो दिन पहले घर से निकले थे। वे अपने 12 साथियों के साथ कासगंज के सोरों से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। मृतकों के साथी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ।
सभी लोग कांवड़ के साथ हाईवे के किनारे चल रहे थे। कुणाल कालेज तेहरा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में रविंद्र और जियानी की मौके पर ही मौत हो गई। जितेन्द्र ने बताया कि रविन्द्र अपने पिता दौलतराम के अकेले ही पुत्र थे। उनका एक पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी है।
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया हब बनेगा यूपी, योगी सरकार को दिग्गज टेक कंपनियों से मिले 25 से अधिक प्रस्ताव - October 20, 2026
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026