आगरा: लोहामंडी क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना लोहामंडी में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज के लिए पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोहामंडी के सैयदपाड़ा निवासी नुसरत ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। एफआईआर के अनुसार एक साल पहले नुसरत की शादी नाई की मंडी डेरी सरस निवासी इमरान के साथ छह माह पहले हुई थी। शादी में 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे
ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उससे दस लाख दहेज की मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर ससुराल वालों महिला से मारपीट शुरू कर दिए। इसके बाद पति महिला को तीन तलाक की धमकी देने लगा। उसने कई बार मायके वालों की आर्थिक स्थिति सही न होने का हवाला दिया, लेकिन ससुराल वाले लगातार दहेज पर अड़े रहे। इसके बाद मायके वालों से भी गाली-गलौज शुरू कर दिए।
पीड़िता ने बताया कि विगत 16 अप्रैल को उसका पति जबर्दस्ती उसे मायके छोड़ कर चला गया और कह गया कि 10 लाख रुपये होने पर ही घर ले जाएगा। मना करने पर जाते-जाते तीन तलाक बोल कर चला गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026