स्थानीय मेलों की विरासत को संरक्षित करने की जरूरत पर बल
आगरा । बेलनगंज स्थित यमुना आरती स्थल पर नगर निगम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय यमुना दिवाली मेले का बीती शाम पंडित हरि दत्त शर्मा द्वारा प्रस्तुत भजनों के साथ समापन हो गया।
दिन ढलते ही बड़ी संख्या में शहरवासियों ने आरती स्थल पर गाय गोबर से बने दीपकों को प्रज्ज्वलित करना प्रारंभ कर दिया। ये क्रम देर शाम तक चलता रहा। यमुना मैय्या की भव्य आरती पंडित जुगल किशोर ने बल्लभ गुरु के सहयोग से कराई।
अध्यक्षता कर रहे डॉ देवाशीष भट्टाचार्य ने मेले के सफल आयोजन के लिए आगरा नगर निगम के अधिकारियों तथा सफाई कर्मियों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने मेले के समापन की घोषणा करते हुए आशा व्यक्त की कि नगर निगम स्थानीय मेला, उत्सव, नुमाइशों के आयोजन से अतीत की विरासत को प्रोत्साहित करेगा।
यमुना मेले के माध्यम से नगर निगम ने शहर की जनता को आगरा की जीवन रेखा यमुना मैय्या से जोड़ने का प्रयास रंग लाएगा और शीघ्र ही यमुना बैराज का निर्माण भी शुरू होगा। स्वच्छता के महायज्ञ में हर शहरवासी की सक्रिय भागीदारी होने पर ही स्थाई परिणाम निकलेंगे।
कार्यक्रम में देवेंद्र गौतम, चतुर्भुज तिवारी, दीपक राजपूत, पद्मिनी अय्यर और अन्य यमुना भक्त उपस्थित रहे।
- Agra News: परिवहन विभाग की सहकारी समिति में 61 लाख की बड़ी हेराफेरी, सचिव सहित 3 पर FIR - February 20, 2026
- भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का हंगामा: AI समिट में मची अफरा-तफरी, सीएम योगी बोले- अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस - February 20, 2026
- सुल्तानपुर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद रामचेत मोची की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, परिवार को बंधाया ढांढस - February 20, 2026