आगरा। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है चोरों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने लुहार गली में दो दुकानों को ताले चटका दिए। चोर दोनों दुकानों से नकदी और लाखों का सामान चुरा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई।
लुहार गली व्यापार समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि रोजाना की भांति लुहार गली के दुकानदार रात को दुकानों को बंद कर घर गए थे। आज सुबह पहुंचे तो देखा कि दो दुकानों के ताले टूटे हुए थे। शटर उठे हुए थे। दुकानों में सारा सामान अस्त-व्यस्त था।
दो दुकानों में चोरी की जानकारी होने पर आसपास के दुकानदार भी पहुंच गए। पीड़ित दुकानदारों का कहना था कि जिस तरह से सामान चोरी किया गया है, उससे लगता है कि कई चोर रहे होंगे। चोर दोनों दुकानों के गल्लों में रखी नकदी और कीमती सामान ले गए हैं।
चोरी की इस घठना से व्यापारियों में आक्रोश है। लुहार गली व्यापार समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, महामंत्री संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, मयंक बंसल, नमन अग्रवाल और विशाल बंसल ने कहा कि लुहार गली में हुई चोरी से व्यापारियों में दहशत है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026