आगरा पुलिस की ओर से शातिर बदमाश इमरान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इमरान के खिलाफ हरि पर्वत थाने में 299/24 के तहत मुकदमा दर्ज था। जिसकी विवेचना न्यू आगरा थाना पुलिस द्वारा की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के अंतर्गत उसकी प्रॉपर्टी को कुर्क करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
आज डीसीपी सिटी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस ने इमरान के दो मंजिला भवन को सील कर दिया और उस पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि इमरान ने अपने गैंग लीडर के साथ मिलकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी। उसके खिलाफ हरी पर्वत थाने में मुकदमा दर्ज था जिसके अंतर्गत आज उसकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उसके घर के बाहर नोटिस चश्मा कर दिया है।
डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना था कि जो अपराधी शातिर है और गैंगस्टर के तहत उन पर मुकदमा दर्ज है उनकी अवेध संपत्ति को जप्त करने का कार्य किया जा रहा है जिससे उन पर पूरी तरह से शिकंजा का सजा सके।
इसकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल पहले कोतवाली में एकत्रित हुआ। यहां से पुलिस बल इमरान की संपत्ति को कुर्क करने के लिए ढोल नगाड़ा बजाते हुए पहुंचा। पुलिस ने धारा 14 ए के तहत यूपी गैंगस्टर एक्ट में अपराधी इमरान का दो मंजिला मकान कुर्क कर लिया।
कुर्की की कार्रवाई डीसीपी सिटी सूरज राय के नेतृत्व में हुई। इस दौरान एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार, एसीपी कोतवाली सहित बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रहा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026