उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्पा सेंटर की लड़की ने अपने ही ग्राहक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया गया है कि मसाज के दौरान युवक की कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद लड़की को गुस्सा आ गया। उसने युवक को स्पा सेंटर से बाहर ही नहीं निकाला, बल्कि उसके पीछे पड़ गई।
मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के सिग्नेचर बॉडी स्पा सेंटर का है। बताया गया है कि यहां एक युवक मसाज कराने के लिए आया था। मसाज करने के दौरान उसका युवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक आ गई। युवती ने युवक को स्पा सेंटर से बाहर निकाल दिया। सेंटर के अंदर की ये लड़ाई सड़क पर आई, तो लोग तमाशा देखने लगे। युवती ने युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ कर पीटा।
https://www.youtube.com/watch?v=B0k-s5ecEc0
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो ताजगंज के एक स्पा सेंटर के बाहर का बताया जा रहा है। इसमें बीच सड़क लड़कियां लड़कों की धुलाई कर रही हैं।
किसी प्रकार दोनों युवक वहां से अपनी जान बचाकर भागे। ताजगंज पुलिस से इस मामले में जानकारी की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी सूचना नहीं है। अगर कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
बता दें कि ताजगंज क्षेत्र में कई जगह स्पा सेंटर खुले हुए हैं। इन सेंटरों पर अनैतिक कार्य होता है। कई बार पुलिस ने सेंटरों पर छापेमारी भी की हैं लेकिन हर रोज नए सेंटर खुल जाते हैं। पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही की मेहरबानी से ऐसे सेंटर खुल जाते हैं।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026