आगरा: थाना रकाबगंज के अंतर्गत ईदगाह के निकट मंगलवार की सुबह एक मकान की छत गिर गई। मकान में मौजूद दस लोग बाल-बाल बच गए।
ईदगाह के निकट नगला वासी में विनोद कुमार अपने भाई महेंद्र कुमार और परिवार के साथ रहते हैं। परिवारीजन सुबह बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे थे, स्कूल वैन आने पर बच्चों को बिठाने के लिए वे घर के गेट पर आ गए। जैसे ही गेट पर पहुंचे, तेज आवाज हुई। दौड़कर अंदर गए, तो देखा कि कमरे की छत गिर गई थी।
दोनों परिवार के लोग घर के मुख्य दरवाजे पर थे इसलिए किसी को भी चोट नहीं आई। स्थानीय लोग भी आ गए, मलबे में सामान दब गया। मलबा हटाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के बाह में सपा की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बना रहे नेताओं के बीच जमकर हुई तीखी बहस और हाथापाई - October 5, 2026
- आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती मारपीट की तीन घटनाएं: साकेत कॉलोनी, ताजगंज और सिद्ध साहनी नगर में दबंगों का तांडव, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे - October 5, 2026
- सपा के 34वें स्थापना दिवस पर बीजेपी का तीखा प्रहार: ‘पाप का घड़ा’ फोड़कर खोला 34 सालों के कुशासन का कच्चा-चिट्ठा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कई गंभीर मामले - October 5, 2026