आगरा: थाना हरीपर्वत पुलिस ने सात महीने पहले हुई लूट की वारदात में शामिल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। वह लूट के माल को बेच कर ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था।
मंगलवार को हरीपर्वत एसीपी आदित्य ने बताया कि पुलिस ने हरियाणा के झज्जर जिले निवासी कपिल चाहर को गिरफ्तार किया। उसने सात महीने पहले हरिपर्वत क्षेत्र में बड़ी लूट की वारदात में अंजाम दिया था। उसके तीन साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने कुछ लूट का माल आरोपियों से बरामद किया था, लेकिन पूरे माल की बरामदगी नहीं हो पाई थी।
पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कपिल पर नजर रखना शुरू की। पता चला कि कपिल ने पिछले सात महीनों में नई कार, ट्रैक्टर सहित अपने लिए कीमती आभूषण बनवाये। वह ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि कपिल लूट के माल को बेचने और खपाए गए माल का हिसाब करने आगरा आने वाला हैं।
इस दौरान पुलिस ने कपिल को पकड़ लिया। उसके कब्जे में 2.486 ग्राम चांदी के आभूषण, एक सोने की अंगूठी और कार बरामद की गयी। पूछताछ में कपिल ने बताया कि लूट का कुछ माल उसने हरियाणा के रोहतक में एक सुनार को बेच दिया था। उससे कार और ट्रैक्टर खरीदा। कपिल ने 45 किलोग्राम चांदी मथुरा के एक सुनार को भी बेची थी। पुलिस अन्य लुटेरों और लूट का माल खरीदने वाले सुनारों को ढूंढ रही है।
एसीपी आदित्य ने बताया कि लुटेरों ने 26 अगस्त, 2023 को लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कपिल ने बताया कि लूट में आठ लोग शामिल थे। लुटेरों ने सर्राफा व्यापारियों के कीमती जेवरातों को कूरियर करने वाली अगाडिया कूरियर के कर्मचारियों को निशाना बनाया था। कर्मचारियों से लुटेरे 1.5 कुंतल चांदी के आभूषण और करीब आठ लाख रुपये का सोना लूट लिया था।
- सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: सीबीआई की चार्जशीट में बड़ा दावा,ऑफिस के ही स्टाफ ने दी थी यूपी के शूटरों को सुपारी - August 7, 2026
- गुरु का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: आगरा में पहली बार सजेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ, यूपी के 450 से अधिक चयनित शिक्षक होंगे सम्मानित - August 7, 2026
- रांची स्टूडेंट प्रोटेस्ट: विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, बोलीं- ऐसी हरकतों से नहीं डरेंगे - August 7, 2026