आगरा। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के नामांकन से चार प्रस्तावकों की अनिवार्यता क्या हटी, महानगर भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों की झड़ी लग गई। महज दो घंटे के अंदर महानगर के चुनाव अधिकारी के समक्ष 38 भाजपा नेताओं ने महानगर अध्यक्ष पद अपना दावा ठोकते हुए नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने की दो घंटे की अवधि में भाजपा के बृज क्षेत्र कार्यालय पर काफी गहमागहमी देखी गई।
महानगर अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में नामांकन स्वीकार करने के लिए चुनाव अधिकारी मोहित बेनीवाल निर्धारित समय से पहले ही भाजपा के बृज क्षेत्र कार्याल पर पहुंच गए थे। चूंकि नामांकन के लिए 10 से 12 बजे का समय निर्धारित किया गया था, इसलिए दावेदारों की ओर से भी कोई चूक नहीं हुई। दस बजते ही दावेदार अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत करने लगे। चुनाव अधिकारी मोहित बेनीवाल के साथ सहायक चुनाव अधिकारी नीरज गुप्ता और महेश शर्मा भी नामांकन पत्र स्वीकार करने में सहयोग कर रहे थे।
इन नेताओं ने दाखिल किए नामांकन
राज कुमार गुप्ता, बसंत कुमार गुप्ता एडवोकेट, यादवेंद्र शर्मा, अवधेश रावत, नीरज गुप्ता, गौरव राजावत, मनीष गौतम, राहुल सागर, अशोक पिप्पल, नवल तिवारी, हेमंत भोजवानी, मुनेंद्र जादौन, मनोज गर्ग, अनुराग अग्रवाल, हरिओम शर्मा, रामसिया, विजय भारद्वाज सामा, विकास भारद्वाज, जितेंद्र भारद्वाज, जगदीश पचौरी, वीरेंद्र अग्रवाल, उपमा गुप्ता, महेश चंद शर्मा, हरिकृपाल सविता, जितेंद्र सविता, यशपाल सिंह गोला, सुनील दुबे, मुकेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विजय भदौरिया, जेडी शर्मा, बदन सिंह, नवीन गौतम, रश्मि सिंह, मनोज राजौरा, अजय जैसवाल, मनोज राघव एवं एक अन्य़।
ये पहुंचे अपने प्रस्तावकों के साथ
महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार राज कुमार गुप्ता, बसंत गुप्ता एडवोकेट, यादवेंद्र शर्मा, विजय भारद्वाज सामा, महेश शर्मा और नवल तिवारी अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। अन्य दावेदार अपने समर्थकों को साथ लेकर आए थे।
महापौर पहुंचीं अपनी राय देने
मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह महानगर अध्यक्ष पद के लिए अपनी राय देने के लिए बृज क्षेत्र कार्यालय पर पहुंच गईं। चुनाव अधिकारी मोहित बेनीवाल को बताया गया तो पहले तो उन्होंने कहा कि उन्होंने तो किसी को राय देने के लिए बुलाया नहीं है, लेकिन बाद में उन्होंने मेयर से उनकी राय जानी।
बृज क्षेत्र पदाधिकारियों की राय ली
महानगर के चुनाव अधिकारी मोहित बेनीवाल ने बृज क्षेत्र कार्यालय पर मौजूद बृज क्षेत्र के उन पदाधिकारियों से भी राय ली जो आगरा महानगर में प्रवास करते हैं। इनसे पूछा गया कि महानगर अध्यक्ष पद किसे सौंपा जाए।
सांसदों-विधायकों को भेजा गया प्रोफार्मा
चुनाव अधिकारी मोहित बेनीवाल ने महानगर इकाई क्षेत्र के सासंदों, विधायकों, प्रांतीय पदाधिकारियों को पार्टी की ओर से एक प्रोफार्मा भेजकर उनसे महानगर अध्यक्ष के बारे में अपनी राय व्हाटसएप पर भेजने को कहा है। चुनाव अधिकारी द्वारा सांसदों-विधायकों से इस बारे में फोन पर बात कर भी उनकी राय जानी जा रही है।
दोनों सहायक चुनाव अधिकारियों ने भी भरा पर्चा
आगरा महानगर अध्यक्ष के संगठनात्मक चुनाव में सहायक चूनाव अधिकारी की भूमिका निभा रहे भाजपा नेता नीरज गुप्ता और महेश शर्मा ने भी महानगर अध्यक्ष पद पर दावा किया है। दोनों सहायक चुनाव अधिकारियों ने भी अपने नामांकन चुनाव अधिकारी मोहित बेनीवाल को सौंपे।
सामा की तीसरी पीढ़ी का दावा
जनसंघ (अब भाजपा) के समय से भाजपा से जुड़े रहे दिग्गज नेता स्व. राज कुमार सामा की तीसरी पीढ़ी की ओर से महानगर भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए अपना दावा पेश किया गया है। स्व. राज कुमार सामा के पौत्र विजय भारद्वाज सामा ने अपना नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि स्व. राज कुमार सामा के समय उनके परिवार की ओर से कोई सदस्य राजनीतिक में नहीं था। उनके बाद अब उनके पौत्र विजय भारद्वाज सामा ने भाजपा में अपनी सक्रियता बढ़ाई है।
2019 के चुनाव में थे 12 दावेदार
भाजपा के पिछले संगठनात्मक चुनाव 2019 मं हुए थे। उस समय अवधेश रावत, नवल तिवारी, प्रांशु दुबे, राज कुमार गुप्ता, टीएन अग्रवाल, बबूल लोधी, अशोक पिप्पल, हेमंत भोजवानी, अश्वनी वशिष्ठ, प्रदीप अग्रवाल, भानु महाजन और दीपक ढल ने नामांकन किए थे। इस बार इनमें से अवधेश रावत, नवल तिवारी, राज कुमार गुप्ता, अशोक पिपल, हेमंत भोजवानी, प्रदीप अग्रवाल के ही नामांकन हुए हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026