आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा में जहरीले लड्डू खिलाकर दंपत्ति की हत्या की साजिश मां ने ही अपने दो अन्य बेटों और बड़ी बहू के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस साजिश का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के पीछे संपत्ति के बंटवारे का विवाद था। पुलिस ने मृतक की मां, बड़े भाई, उसकी पत्नी और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दंपत्ति को लड्डू में जहर मिलाकर खिलाया गया था, जिससे उनकी मौत हो गई। घर के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने गहन जांच के बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया।
मृतक के साले ने पुलिस को व्हाट्सएप ऑडियो संदेश उपलब्ध कराया था, जिसमें उसका जीजा स्वयं और पत्नी को लड्डू खिलाए जाने के बाद अनहोनी की आशंका जता रहा था। इस साक्ष्य पर ही आगे बढ़ते हुए पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश किया।
- बारामती विमान हादसा: अजित पवार के प्लेन क्रैश का वीडियो आया सामने, कम विजिबिलिटी बनी बड़ी वजह? - January 28, 2026
- राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान हंगामा, ‘जी राम जी कानून’ का जिक्र होते ही विपक्ष ने की नारेबाजी - January 28, 2026
- वेदों से लेकर रामचरितमानस तक, दिल्ली में गूंजा मुरारी बापू का संदेश - January 28, 2026