सुभाषनगर इलाके में हुई मुठभेड़
डकैती और हत्या की वारदात में था वांक्षित
पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश
बरेली। लूट और डकैती की वारदात में वांक्षित चल रहे बदमाश को सुभाषनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए भूरे पठान पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। सुभाषनगर के करेली इलाके में हुई मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
हुई मुठभेड़
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि भूरे पठान 2018 में भमोरा इलाके में हुई डकैती और हत्या की वारदात में वांक्षित था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि भूरे पठान अपने साथियों से मिलने के लिए सुभाषनगर इलाके में आया हुआ है।पुलिस ने जब उसकी घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार किया गया है।
50 हजार का घोषित था इनाम
पुलिस ने गिरफ्त में आए बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्त में आया बदमाश बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और बरेली में उस पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। भमोरा में हत्या और डकैती का भी मुकदमा इस बदमाश के खिलाफ दर्ज था और इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026