आगरा: थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत ग्वालियर हाईवे स्थित सेवला बाजार में बुधवार दोपहर दुकान में घुसकर स्कूटी सवार बदमाश ने व्यापारी से दस हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी ने बदमाश का पीछा कर उसे दबोचने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का मारकर भाग निकला।
क्या थी पूरी घटना
बताया जा रहा है कि थाना सदर क्षेत्र अंतर्गत सेवला जाट में मेन रोड पर ही पशु आहार की दुकान है। जो कि अग्रवाल कॉलोनी में रहने वाले गुलाबचंद की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर को गुलाबचंद अपनी दुकान पर पार्टी को भुगतान करने के लिए कैश गिन रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से आया एक युवक उनकी दुकान में घुसा चला आया। बदमाश दुकान के अंदर घुसा और तुरंत ही झपट्टा मारकर व्यापारी के हाथ से कैश छीनकर भाग निकला। व्यापारी गुलाबचंद समझ ही नहीं पाए कि आखिर उनके साथ हो क्या गया। तब तक गुलाब चंद कुछ समझ पाते बदमाश नौ दो ग्यारह हो चुका था। इस दौरान पीड़ित व्यापारी गुलाबचंद ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग निकला। व्यापारी के साथ हुई इस घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। थाना सदर में इस खबर के बाद हड़कंप पहुंच गया और घटना स्थल पर पहुंचकर पूरी जानकारी की गई। बहरहाल थाना सदर पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी है।
पुलिस सतर्क
सहायक पुलिस आयुक्त पियूष कांत राय का कहना है कि दोपहर एक बजे एक बुजुर्ग द्वारा सूचना दी गई कि उसकी दुकान में घुस कर उसके साथ एक युवक पैसे छीन कर भाग गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची, घटना के अनावरण के लिए टीम में गठित कर दी गई हैं। जिसमें सर्विलांस की सहायता ली जा रही है इसके साथ ही सीसीटीवी का भी सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026