आगरा:- थाना एत्माद्दोला क्षेत्र में रहने वाले तीन युवकों ने घर से सामान लेने गई किशोरी को दबोच लिया। उसके बाद किशोरी को जबरन अपने साथ ऑटो में डालकर ले गए। जहां उसे शराब पिलाई और उसके साथ बारी बारी तीनों आरोपियों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है ।
थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी जो देर रात घर से किराने की दुकान पर नमकीन लेने के लिए जा रही थी। उसी समय क्षेत्र के ही रहने वाला युवक और उसके दो साथी और मिल गए। उसके बाद तीनों आरोपी मिलकर किशोरी को जबरन ऑटो में बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर आरोपियों ने किशोरी को जबरदस्ती शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।
इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की पुलिस ने देरी किये बिना सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026