आगरा: भारतीय जनता पार्टी की महानगर महिला मोर्चे की अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने रविवार को अपनी महिला कार्यकर्ताओं के साथ खंदौली पहुंचकर एक मनचले अधेड़ की चप्पलों से पिटाई कर दी। दो बच्चों का बाप यह व्यक्ति भाजपा से जुड़ी और आंगनबाड़ी में कार्यरत कुछ महिलाओं को अपने अश्लील चित्र व वीडियो भेजकर परेशान कर रहा था।
यूपी के आगरा में बीजेपी महिला मोर्चा ने युवक को घर मे घुसकर पीटा है
https://x.com/madanjournalist/status/1944435429995921815?t=C16sCmD63XixeHSNVAUYXw&s=08
उपमा गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पिछले पंद्रह दिनों से इस व्यक्ति के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। कई बार समझाने पर भी जब वह नहीं माना तो रविवार को महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ वह उसके घर पहुंच गईं और लात-घूंसों और चप्पलों से उसकी धुनाई लगा दी।
उपमा गुप्ता का कहना है कि खंदौली का करीब 40-42 व्यक्ति पिछले कई दिनों से महिलाओं को अपने अश्लील फोटो-वीडियो भेज रहा था। कुछ दिन पहले उन्होंने फोन करके उसे समझाया तो उसने माफी मांग ली, लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुई। इसके बाद उसने खंदौली की मंडल अध्यक्ष को भी अश्लील वीडियो भेजने शुरू कर दिए थे, जिस पर उसे घर जाकर सबक सिखाया गया। पिटाई का वीडियो भी बना लिया गया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
उपमा गुप्ता ने दावा किया कि इस व्यक्ति की हरकतों से उसके घर के सदस्य भी परेशान थे और उसकी पिटाई किए जाते समय वे शांत बने रहे। पिटाई के दौरान आरोपी ने अकड़ दिखाने की कोशिश की तो उपमा गुप्ता ने पुलिस बुलाने की बात की। इस पर आरोपी घर से भाग गया।
उपमा गुप्ता ने बताया कि आरोपी के परिवारवालों के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। फिलहाल उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं की गई, लेकिन भविष्य में फिर कोई हरकत की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दो बच्चों का बाप महिलाओं को भेज रहा था अपने अश्लील चित्र, भाजपा नेत्री उपमा गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने लगाई चप्पलों से पिटाई
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026
- आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ‘काल’ बनकर दौड़ा डंपर: बाइक सवार दंपत्ति को बेरहमी से कुचला, तोड़ा दम - February 26, 2026
- शराब के नशे में ‘कत्ल-ए-भाई’: आगरा पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को दबोचा, लोहे की पाइप बरामद - February 25, 2026