फतेहपुरसीकरी। चोर छत के रास्ते घर में घुसे। उस कमरे की कुंडी लगा दी जिसमें गृहस्वामी और अन्य परिजन सोए हुए थे। इसके बाद तसल्ली से चोरी की। दूसरे कमरे में रखी अलमारी से सात लाख रुपए कीमत के गहने और कुछ कैश साफ कर के गए।। सुबह जब परिवार के लोग जागे, तब तक घटना की जानकारी हो सकी।
कोतवाली फतेहपुरसीकरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीकरी चार हिस्सा में चोरी की यह घटना सत्येंद्र सेंगर पुत्र गोपाल प्रसाद के घर में हुई। सत्येंद्र का मकान कन्या प्राथमिक विद्यालय के समीप है। 15 नवंबर 2024 की रात्रि में अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर के मुख्य कमरों तक पहुंचे। चाबियां लेकर अलमारी को खोला। इसके बाद लाकर को खोलने के पश्चात एक जोड़ी झुमकी चार सोने की चूड़ियां, एक गले की चेन, सोने की आठ अंगूठियां, एक स्वर्ण हार, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल सहित अलमारी में रखे हुए ₹22000 को चुरा ले गए।
प्रातः गृहस्वामी सत्येंद्र जागे तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी। मुख्य दरवाजे को खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि कमरा खुला हुआ था। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी को चेक किया तो सभी स्वर्ण आभूषण और नगदी गायब थे।
सत्येंद्र ने चोरी की सूचना डायल 112 पर दी। कोतवाली फतेहपुरसीकरी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर भी दे दी है। चोरी की खबर सुनते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026