आगरा। हरियाणा के नूंह जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाली आगरा की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान नगमा बेगम के रूप में हुई है, जो साइबर ठगों को फर्जी दस्तावेज बेचने के लिए नूंह पहुंची थी। पुलिस ने उसे बस से उतरते ही रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने नगमा बेगम के पास से चार मोबाइल फोन, तीन फर्जी सिम कार्ड, पांच बैंकों के छह एटीएम कार्ड, दो फर्जी फेसबुक अकाउंट और छह चेक बुक बरामद की हैं। बरामद सिम कार्ड विभिन्न लोगों के नाम पर पंजीकृत पाए गए हैं, जिन्हें साइबर अपराधों में इस्तेमाल किया जाना था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नगमा बेगम फर्जी आईडी और दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते और मोबाइल सिम एक्टिवेट कराती थी। इसके बाद वह ये डिटेल मेवात के साइबर अपराधियों को बेचती थी, जो इनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी में करते थे। नगमा की गिरफ्तारी से पुलिस को साइबर अपराध के नेटवर्क के कई और कड़ियों तक पहुंचने की उम्मीद है।
हरियाणा के नूंह (मेवात) क्षेत्र को लंबे समय से साइबर ठगी के गढ़ के रूप में देखा जा रहा है। यहां से संचालित हो रहे संगठित अपराध गिरोह, देशभर में फर्जी सिम, अकाउंट और कॉलिंग के जरिए लाखों की ठगी को अंजाम देते हैं। अब जब ठगों को सप्लाई देने वाले स्रोत की गिरफ्तारी हुई है, तो साइबर पुलिस को नेटवर्क तोड़ने में बड़ी सफलता मिल सकती है।
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026