आगरा। थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अब हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित जगमोहन ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और मायके पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित के मुताबिक दहेज और घरेलू हिंसा से जुड़ा विवाद पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश को लेकर आरोप है कि पत्नी हेमलता अपने परिजनों मुकेश, बलवीर और 5–6 अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंची। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए माता-पिता को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
जगमोहन का आरोप है कि हमलावरों ने घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे घर में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद वह थाना फतेहपुर सीकरी पहुंचा और पुलिस को लिखित तहरीर दी।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026