आगरा: आंध्र प्रदेश से ताजमहल का दीदार करने आई महिला पर्यटक की मौत हो गई। महिला पर्यटक अपने परिजनों के साथ आगरा आई थी। शनिवार दोपहर को गर्मी के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। अचानक महिला के सीने में दर्द हो गया। घबराहट के कारण वह बेहोश हो गई। आनन फानन में परिजन महिला को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला को उम्र 60 साल है। महिला की मौत की सूचना पर पर्यटन पुलिस पहुंच गई। पंचनामा भर कर उसके शव को पोस्ट मार्टम गृह भिजवाया है।
आंध्र प्रदेश की रहने वाली लिंगला पुण्यवती पत्नी वेंकटेश्वर अपने परिवारीजनों और रिश्तेदारों के साथ शनिवार को आगरा पहुंची थीं। सभी लोग ताजमहल जाने के लिए शिल्पग्राम पार्किंग से निकल रहे थे। तभी महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे ऑटो से अस्पताल लेकर भागे। इसी बीच ताज सुरक्षा और एएसआई कर्मियों को इसकी जानकारी हुई। महिला को एंबुलेंस में बैठाकर महिला को पीसीआर दिया गया। मगर महिला की जान नही बच सकी।
परिजनों ने बताया कि श्रीमती लिंगाला के सीने में दर्द उठा था। घबराहट होने पर वह बेहोश हो गईं। उन्हें ताजमहल में चिकित्सीय सुविधा की जानकारी नहीं थी। इसलिए वे ऑटो से उसे अस्पताल ले जा रहे थे। वे महिला को पूर्वी गेट पार्किंग शिल्पग्राम में थे। तब तक ताजमहल पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी पहुंच गए। उन्होंने महिला को पीसीआर पंप करके ऑक्सिजन दिया, लेकिन लिंगाला के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। फिर उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने लगे। इसी बीच उसकी मौत हो गई है।
पर्यटन थाना पुलिस महिला को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। पर्यटन थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के सीने में दर्द उठा था। शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगी।
Compiled by up18news
- श्री हनुमत जयंती महोत्सव: आगरा में दिखेगा उज्जैन सा नजारा, बाबा महाकाल की पालकी और 551 किलो फलों के डोले संग निकलेगी शोभायात्रा - March 30, 2026
- आगरा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ: रिटायर्ड शिक्षक से ₹25 लाख की ठगी, ठगों ने दी आतंकियों से संबंध की धमकी - March 30, 2026
- मुगलों से किला फतह करने वाले वीरों को कब मिलेगा सम्मान? आगरा में प्रतिमा स्थापना के लिए जाट महासभा ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन - March 30, 2026