आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित डबल ट्री बाई हिल्टन होटल के पास शंकर ग्रीन सोसायटी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब पड़ोसी प्लॉट में पड़े कूड़े-कचरे के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। आग से उठे घने धुएं ने सोसायटी के टावर नंबर 5 और 6 में प्रवेश कर लिया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी होने लगी। हालात बिगड़ते देख कई निवासी आधी रात को ही अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए।
धुआं तेजी से फैलने के कारण सोसायटी प्रबंधन को लिफ्ट बंद करनी पड़ी। कुछ लोगों ने घरों से बाहर आकर आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग की लपटें बेसमेंट की ओर बढ़ने लगीं, जहां कई वाहन खड़े थे। स्थिति गंभीर होती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। निवासियों ने बताया कि पड़ोसी प्लॉट में लंबे समय से कचरा डाला जा रहा है, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है। देर रात हुई इस घटना ने सोसायटी में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
- अयोध्या दीपोत्सव-2026: 14 भव्य झांकियों में जीवंत होंगे रामायण के सातों कांड, दिखेगी देश की सांस्कृतिक विविधता - November 1, 2026
- आगरा के सूरसदन में ‘प्रबुद्ध भारत महासंसद-2026’ का भव्य आयोजन: एकजुटता और समरसता को लेकर शिक्षा, नेतृत्व और विकास पर राष्ट्रीय मंथन - November 1, 2026
- जब तक 500 से 1000 करोड़ रुपये का निवेश लेकर नहीं आएंगे, तब तक जूता चप्पल नहीं पहनेंगे… मातृभूमि के विकास के लिए बीजेपी नेता का अनोखा संकल्प - November 1, 2026