आगरा:;एक ओर पुलिस आयुक्त ने नवरात्र के पहले दिन से अपराधों और खास तौर पर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की, वहीं महिलाओं में भी अपराधियों के खिलाफ हिम्मत दिखने लगी है। ऐसे एक मामले में कई दिन से परेशान कर रहे एक मनचले को साहसी युवती गुरुवार को कार में डालकर थाने पहुंच गई और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बताया गया है कि जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती के मोबाइल फोन पर दो महीने से एक युवक लगातार कॉल कर रहा था। वह युवती पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। युवती के इन्कार करने पर वह उसकी और उसके परिजनों की हत्या करने की धमकी देने लगा।
इस पर मनचले को सबक सिखाने के लिए युवती ने अपने परिजनों के साथ मिलकर योजना बनाई। उसने मनचले को फोन कर सिकंदरा चौराहे पर बुलाया। चौराहे पर युवती अपने परिजनों के साथ पहुंच गई। युवती ने मनचले के आते ही उसे परिजनों की मदद से दबोच लिया और कार में डालकर थाना जगदीशपुरा लेकर पहुंच गई।
युवती ने पुलिस को बताया कि युवक उसे दो महीने से कॉल कर रहा था। दोस्ती करने के लिए कह रहा था। वह पहले उसे इन्कार करती रही। मगर, वह धमकी देने लगा। एक सप्ताह से पिता की हत्या की धमकी दे रहा था। वह दहशत में आ गई। उसे लगा कि कहीं युवक कुछ कर नहीं दे।
सिकंदरा चौराहे से मनचले को कार में डालकर ले जाते देख लोगों ने अपहरण का शोर मचा दिया। इसके सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गए। थाने में पहुंच कर युवती ने पूरा मामला बताया। पूछताछ में मनचले का नाम अमित निवासी मांट जिला मथुरा सामने आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026
- यूपी के 9.5 साल बेमिसाल: सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले— GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ तीन गुना - October 19, 2026