आगरा: थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत सीओडी ग्राउंड के पास शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान चोरी में वांछित एक बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपये व जेवर बरामद किए।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रात के समय चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक से संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो उसने बाइक को दौड़ा दिया। सीओडी ग्राउंड के पास वह गड्डा होने पर बाइक सहित गिर पड़ा।
एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम हाथरस के चंदपा में रहने वाला कुलदीप शर्मा बताया। वह सदर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में वांछित था। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
- झांसी में बिना इजाजत दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 पुलिसकर्मी निलंबित, बीमारी का बहाना बनाकर दी थी परीक्षा - March 24, 2026
- यूपी में मौसम का ‘यू-टर्न’: 26 और 28 मार्च को फिर भीगेंगे पश्चिमी जिले, झुलसाने वाली गर्मी से अभी राहत - March 24, 2026
- सुल्तानपुर: सरयू एक्सप्रेस में जहरखुरानी गिरोह का तांडव, बुजुर्ग दंपती समेत तीन यात्रियों को चटाया नशीला पदार्थ - March 24, 2026