आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालिका से दूसरे समुदाय के युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। पीड़िता का परिवार कई माह से दहशत में जी रहा था। रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर जमकर हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
यमुनापार इलाके की महिला ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर संचालिका है। आरोपी मुनीष अल्वी से सहेली के जरिए मुलाकात हुई थी। कुछ दिन बातचीत हुई मगर बाद में उसकी गंदी हरकतों को देखकर दूरी बना ली। इसके बाद वह कॉल करके परेशान करने लगा। दो माह पूर्व आरोपी अपने साथियों यूनिस, सद्दाम और आमिर के साथ उसे जबरन पोइया के जंगल ले गया। वहां कपड़े फाड़ डाले, दुष्कर्म किया। किसी तरह वह बचकर भागी। आरोपी अपने साथियों के साथ घर आकर धर्म परिवर्तन करके संबंध बनाने का दबाव डालता। इन्कार करने उसने टुकड़े करनेकी धमकी दी। कई माह से दहशत में जी रही पीड़िता ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क करके अपनी परेशानी बताई। इस पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद के विभाग सेवा प्रमुख श्याम किशोर शर्मा और बजरंग दल के साथियों के साथ थाना ट्रांस यमुना पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि इस तरह के मामलों में भी पुलिस अनदेखी कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विश्व हिंदू परिषद उतरा हिंदू युवती के समर्थन में
विश्व हिन्दू परिषद के विभाग सेवा प्रमुख श्याम किशोर शर्मा का कहना है कि हिन्दू बहन बेटियों के लिए विश्व का सबसे बड़ा संगठन हमेशा खड़ा रहता है। जिहादियों द्वारा जिस मानसिकता के आधार पर काम करके हिन्दू बेटियों को अपने चंगुल में फसाकर उनका शोषण किया जा रहा है संगठन हमेशा प्रत्येक हिंदू बहन-बेटी के साथ खड़ा रहेगा।
भाकियू (भानु) के प्रदेश युवा अध्यक्ष का बड़ा एलान, 24 घंटे में गिरफ्तारी अन्यथा थाने का घेराव
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश युवा अध्यक्ष पवन समाधिया द्वारा बड़ा एलान किया गया है कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, हमारे आराध्य प्रभु श्री राम के बारे में अभद्र टिप्पड़ी करने वाले मोहम्मद हबीब के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा लिखकर पुलिस उसको गिरफ्तार करके जेल भेजे साथ ही कल हिन्दू परिवार की लड़की के साथ हई घटना में नामजद चारो आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन भानु थाने का घेराव करेगा। थाना ट्रांस यमुना निवासी मोहम्मद हबीब ने हमारे सरताज प्रभु श्री राम और सीता मईया को अपशब्द बोले। इसने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ जी को भी नहीं बक्शा उनके लिए विवादित टिप्पणी दी है। इसकी भी पुलिस गिरफ्तारी करें। भगवान का अपमान नहीं सहेगा भाकियू (भानु) इसके साथ ही देश भर में उग्र आंदोलन कर ज्ञापन दिए जाएंगे।
हिंदू लड़की और उसके भाई राहुल राजपूत ने बताया कि राजीनामा करने को लेकर मामले में आरोपी यूनिस अल्वी द्वारा परिजनों पर राजीनामे का दवाब बनाया जा रहा है। राजीनामे की शर्त न मंजूर करने पर जेल से बाहर आकर पीड़िता और उसके परिवार को अंजाम भुगतने की लगातार धमकी दी जा रही है। कल दर्ज हुए दुष्कर्म वाले मामले में आरोपी मुनीश अल्वी, यूनिश अल्वी, सद्दाम और अमीर कबाड़ी शामिल हैं।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026