आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा में शनिवार को जीवन विद्या कार्यक्रम के सूत्रधार और प्रसिद्ध मार्गदर्शक श्री सोमदेव त्यागी द्वारा “हमने बहुत कुछ पा लिया… परंतु वास्तव में क्या यह मायने रखता है?” विषय पर एक आत्मीय और ज्ञानवर्धक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया।
सोमदेव जी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग भौतिक सुख-सुविधाओं को ही जीवन का आधार मानने लगे हैं, जबकि वास्तविक सुख मानसिक शांति और संतोष से ही संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार और समाज में सामंजस्य तथा प्रकृति के साथ संतुलन बनाए बिना जीवन में खुशी अधूरी रहती है।
अपने उद्बोधन में उन्होंने सुख-दुःख के कारण, रिश्तों की प्रगाढ़ता, बेहतर स्वास्थ्य, आंतरिक स्पष्टता और बच्चों को समझने की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “स्वयं पर विश्वास ही जीवन का आधार और वास्तविक सुख है।”
कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्वेता गुप्ता ने कहा कि इस तरह के सत्र आज के समय की आवश्यकता हैं, जो तनाव और एकाकीपन को दूर कर सकते हैं। डॉ. सुशील गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सत्र ने जीवन को देखने का नया दृष्टिकोण प्रदान किया।
इस अवसर पर अनेंद्र सिंह (कार्यक्रम प्रमुख, आकाशवाणी आगरा), शलब गुप्ता (विभव कैपिटल), अरविंद श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सोमदेव जी का अगला सत्र 21 सितंबर को विद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026
- संत रविदास की 650वीं जयंती को समर्पित होगा संस्कार भारती का दीपोत्सव, आगरा के कमला नगर में 2 नवंबर को सजेगा आनंद मेला; महिलाओं और बच्चों की कला को मिलेगा मंच - October 30, 2026
- आगरा में गजब की चोरी: गोदाम के ताले तोड़ उड़ाए लाखों के एसी-फ्रिज, फिर अपना ताला लगाकर फरार हुए चोर - October 30, 2026