आगरा: जगनेर रोड स्थित कस्बा मलपुरा में दो समुदायों के लोगों के बीच शनिवार को जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव और मारपीट से कस्बे में तनाव फैल गया। लोग अपने घरों की ओर भागने लगे और अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
कस्बा मलपुरा निवासी लक्ष्मण सिंह लोधी ने बताया कि रास्ते के किनारे मुस्लिम समाज का 48 वर्षीय व्यक्ति पेशाब कर रहा था। इसका लक्ष्मण ने विरोध किया। इस पर मुस्लिम समाज के आधा दर्जन से अधिक लोग एकजुट हो गए। उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट कर दी। विरोध करने पर पथराव होने लगा। इससे मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर से दो लोग घायल हो गए।
इस बीच किसी ने पुलिस को भी जानकारी दे दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल नासिर को अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मलपुरा ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
- यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान, ‘सपा सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को बनाएंगे शिक्षक और लागू करेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम’ - September 28, 2026
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026