आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपरस्पेश्यलिटी विंग में उपलब्ध कराई गईं नई सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिलना शुरू हो गया है। गुरुवार को यहां पहली बार मरीज की एंजियोप्लास्टी की गई। तीन दिन पहले ही केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने यहां कैथ लैब सुविधा का शुभारंभ किया था।
सुबह मरीज को सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी की वजह से एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जांच में हार्ट अटैक की समस्या सामने आई तो मरीज को एसएन की सुपर स्पेशलिटी विंग में शिफ्ट कर दिया गया।
मरीज की एंजियोग्राफी की गई तो दो नसों में ब्लॉकेज मिला। स्टंट डालकर ब्लॉकेज खोला गया और फिर मरीज की एंजियोप्लास्टी की गई. यह एंजियोप्लास्टी करीब 90 मिनट तक चली जिसके बाद मरीज को वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया और वह ठीक है। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञज डॉ. बसंत गुप्ता ने एंजियोप्लास्टी की।
तीन दिन पहले ही कैथ लैब की शुरुआत होने पर कहा गया था कि अब हृदय रोगों से संबंधित बीमारियों का अत्याधुनिक तरीके से इलाज होगा। मरीजों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर सहित दिल से संबंधी बीमारियों के लिए परेशान नहीं होना होगा।
- विपक्ष चाहे किसी से भी हाथ मिला ले यूपी में कमल ही खिलेगा: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद - June 15, 2026
- यूपी की सियासत में जुबानी जंग तेज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं विपक्षी नेता - June 15, 2026
- यूपी की सियासत में जुबानी जंग तेज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं विपक्षी नेता - June 15, 2026