Agra: वित्तीय धोखाधड़ी में वांछित बिल्डर प्रखर गर्ग के निवास पर गुरुवार को पुलिस ने कुर्की से पूर्व नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। इस दौरान ढोल बजवाकर मुनादी भी कराई गई।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, थाना हरीपर्वत पुलिस ने धोखाधाड़ी के मुकदमे में वांछित बिल्डर प्रखर गर्ग के लंगड़े की चौकी द्वारिकापुरम स्थित घर पर कुर्की पूर्व कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने यह नोटिस प्रखर गर्ग के घर बाहर चस्पा करते हुए मुनादी भी कराई।
प्रखर गर्ग के खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर के बैटरी कारोबारी अरुण सोंधी ने हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अरुण सौंधी ने धोखाधड़ी, कूटरचित प्रपत्र तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना हरीपर्वत में कमला नगर और कुतलुपुर, एमजी रोड स्थित संपत्ति के सौदे के नाम पर बिल्डर प्रखर गर्ग, उनकी पत्नी राखी गर्ग सहित पांच लोगों के खिलाफ नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा लिखा गया था।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026