आगरा: साउथ कोरिया का एक प्रतिनिधि मंडल आज नगर निगम पहुँचा था. सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने प्रतिनिधि मंडल का पुष्प देकर स्वागत किया. इस प्रतिनिधि मंडल में अन्यांग- सी के मेयर दो विधायक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे.
जानकारी के मुताबिक साउथ कोरिया का यह प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में आयोजित हुए स्मार्ट सिटी आयोजन में भाग लेने के लिए आया था और उस कार्यक्रम के बाद वह आगरा भ्रमण पर आया। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का भ्रमण करने के बाद यह प्रतिनिधिमंडल आगरा नगर निगम पहुँचा। आगरा भारत के प्रमुख स्मार्ट सिटी शहरों में शामिल है इसलिए आगरा की कार्य योजना जानने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल आगरा आया था।
आगरा नगर निगम के सभागार में इस प्रतिनिधि मंडल के सामने आगरा नगर निगम और स्मार्ट सिटी योजना की जानकारी दी गयी। उन्हे बताया गया कि नगर निगम घरों से कूड़ा लेने के लिए डोर टू डोर अभियान चला रहा है। निगम की गाड़ी हर घर पर पहुँचती है और कूड़ा लेती है जिससे कूड़ा सड़क व गलियों में नजर नही आता। इस कुड़े को भी घरों से ही सेरिग्रेट एग्रीगेट करके लिया जाता है सॉलिड और अन्य कूड़े को अलग-अलग रखा जाता है। इस कूड़े के निस्तारण के लिए कुबेरपुर पर निगम का वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट काम कर रहा है
इसके साथ ही आगरा नगर निगम शहर को सुंदर बनाने के लिए शहर भर में वॉल पेंटिंग कर रहा है और उसके साथ कबाड़ की वस्तुओं से विभिन्न प्रकार की कृतियाँ बना रहा है। जो शहर भर में आजकल सर भर में नजर आ रही है और सभी के आकर्षण का केंद्र भी बनी हुई। इतना ही नहीं आगरा नगर निगम जो भी टैक्स ले रहा है वह ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी लिया जाता है साथ ही समय-समय पर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है।
इसके बाद साउथ कोरिया के अन्यांग- सी सिटी के मेयर ने भी अपने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वहां की योजनाओं को साझा किया साथ ही नगर निगम के अधिकारियों से पूछा आगरा शहर की स्मार्ट सिटी योजना के लिए फंड कहां से उपलब्ध होता है और क्या-क्या परेशानियां सामने आती हैं।
इसके बाद सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिया गौतम ने उन्हें बताया कि स्टेट और केंद्र दोनों सरकारों से स्मार्ट सिटी योजना के तहत फंड मिलता है। इतना ही नहीं आगरा नगर निगम खुद से भी हाउस टैक्स सीवरेज टैक्स वॉटर टैक्स एडवर्टाइजमेंट व अन्य स्रोतों से टैक्स वसूल कर अपनी आय करता है जिसका उपयोग शहर के विकास के लिए किया जाता है।
लगभग 45 मिनट कैसे कार्यक्रम के समापन के बाद सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिया गौतम वी निगम अधिकारियों ने साउथ कोरिया कैसे प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों को सोविनोर के रूप में ताजमहल की कृति दी जिसे देखकर सभी उत्साहित दिखे और सभी का आभार जताया। इसके बाद अन्यांग सिटी के मेयर ने भी अपने शहर की की कुछ वास्तुओ को स्मृति चिन्ह के रूप में निगम अधिकारियों को भेंट किया।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026