आगरा में कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग के चलते 120 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग 98 लोग एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। 22 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज में 8 मरीज फरह के हैं। ज्यादातरह लोग ट्रांस यमुना, कोतवाली और वजीरपुरा के बताए गए हैं।
टेढ़ी बगिया के गौतम नगर में रहने वाली रीना देवी एक अस्पताल में एएनएम है। उनके पति मेघश्याम भी इसी अस्पताल में कर्मचारी हैं। जनमाष्टमी पर पूरे परिवार का व्रत था। शाम चार बजे के आसपास 8 साल की बेटी दिया आंबेडकर नगर की एक दुकान से कुटू का आटा खरीद कर लाई।
कुटू के आटे की पूड़ियां खाने से मेघश्याम, रीना देवी, बहन रेनू सहित सभी बेटियों दिव्या, नंदनी, रिया, आस्था और दिया की भी तबीयत खराब हो गई। बैचेनी होने लगी। पड़ोसियों ने उन्हें पास के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि नकली आटे से फूड पॉइजनिंग हुई है।
एसएन में भी भर्ती हुए लोग
एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रात 10 बजे तक रोशन मोहल्ला, वजीरपुरा और गुलाब नगर और आसपास के क्षेत्रों के 98 मरीज भर्ती हुए। सभी ने कुटू के आटे से बने व्यंजन खाए थे। डॉक्टरों का कहना है कि सभी की स्थिति सामान्य है। इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 8 मरीज फरह के हैं। सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है। कोई जनहानि नहीं है। कुटू का आटा खाने से पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, बैचेनी, पेट में मरोड़ की शिकायत हुई है। जिला अस्पताल में ही 22 लोग भर्ती है। इनमें से ज्यादातर एक ही परिवार के हैं। सभी मरीजों की लिस्ट बनाई जा रही है।
रुनकता में घरों में बिछी है चारपाई
रूनकता के गांव ब्राह्मण का नगला के बजरिया में कुटू का आटा खाने से आधा दर्जन से ज्यादा परिवारों के लोग बीमार हो गए हैं। जन्माष्टमी के मौके पर सभी परिवार के लोगों ने सोमवार की शाम को आटे के पकोड़े खाए और रात में बीमार होने लगे। दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। यह आटा एक ही दुकान से सभी गांव वालों ने खरीदा था। ज्यादातर लोगों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
साभार सहित
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026