आगरा। थाना बसई अरेला क्षेत्र में मानिकपुरा पुलिया के पास बीती देर रात एक अनियंत्रित कार चंबल नहर में जा गिरी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई जबकि चार लोग जख्मी हुए हैं।
यह हादसा रात दो बजे हुआ। कांतरखेड़ा खगड़िया गांव के पांच लोग राजाखेड़ा के पास एक गांव में लगनु सगाई में शामिल होने गये थे। पांचों लोग क्विड कार में सवार होकर रात में घर वापस लौट रहे थे। बताया गया है कि मानिकपुरा पुलिया पर साइकिल ट्रैक के पास अचानक एक गाय कार के सामने आ गई। इस पर चालक ने ब्रेक लगाए तो कार अनियंत्रित होकर चंबल नहर में चली गई।
घटनास्थल के आसपास अपने खेतों की रखवाली कर रहे लोगों को हादसे की जानकारी हुई तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। चूंकि नहर में पानी नहीं था, इसलिए कार में सवार मनोज कुमार समेत चार लोग तो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन 14 साल का मोहित बाहर नहीं निकल सका। असल में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे मोहित को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कांतरखेड़ा खगड़िया गांव का निवासी था।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026