आगरा। केदार नगर स्थित स्वामी टेऊंराम आश्रम में रविवार को भक्ति और श्रद्धा से भरा कीर्तन–सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अमेरिका से आए संत श्री नरेश लाल के आगमन पर संगत में खास उत्साह देखने को मिला। आश्रम परिसर में “सतनाम साक्षी” के जयघोष के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
संत नरेश लाल ने अपने प्रवचन में सतगुरु की महिमा, नाम-स्मरण की ताकत और सेवा-भाव को जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि सतगुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को सही दिशा देता है और नाम-सिमरन मन को स्थिर कर आत्मिक शांति तक पहुंचाता है। साथ ही उन्होंने संगत से प्रेम, संयम और सदाचार को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
प्रवचन के दौरान कई श्रद्धालु भावविभोर नजर आए और कीर्तन के साथ पूरा प्रांगण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
कार्यक्रम में आश्रम की मुख्य सेविका दीदी भगवंती साजनानी ने भी सत्संग और सत्कर्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित सिमरन और सेवा से जीवन में सकारात्मकता आती है और मनुष्य अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहता है। उनके भावपूर्ण संबोधन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गहराई से प्रभावित किया।
सत्संग के दौरान अनुशासन और एकता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। अंत में आरती और “सतनाम साक्षी” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संगत ने इसे एक यादगार आध्यात्मिक अनुभव बताया।
इस मौके पर समाजसेवी श्याम भोजवानी, विनोद साजनानी, काली भाई, जगदीश भाई, जैकी, ललित, अमित, कमल, अनिल, किशोर, कृष, निर्मला लालवानी, चांदनी भोजवानी, वर्षा वंजानी, सारिका, पूजा, रेखा, चंद्रा, कोमल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026