आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध मूर्ति के साथ हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों ने मूर्ति के बारे में पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक के पास से करीब डेढ़ किलोग्राम वजन की सफेद धातु की मूर्ति बरामद हुई है। मूर्ति घोड़े पर सवार एक योद्धा की आकृति में है। बरामद मूर्ति किस धातु की है और इसका वास्तविक मूल्य क्या है, इसे लेकर पुलिस को संदेह है। इसी वजह से मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।
थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह ने बताया कि मूर्ति की विधिवत जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान सुनील पुत्र बहादुर, निवासी गुर्जरपुरा के रूप में बताई है। उससे मूर्ति कहां से मिली, किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसका स्रोत क्या है, इन सभी बिंदुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026