आगरा। सदर बाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर ताज कार्निवल फेस्ट में मंगलवार को आयोजित बॉलीवुड नाइट में आगरा के हुनरबाजों ने अपनी गायकी से दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत आगरा के मनोज वर्मा ने गणेश वंदना के साथ की। मनोज ने मुकेश के गानों से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने क्या खूब लगती हो और नैन है जादू भरे……. गाने गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्धित कर दिया।
इसके बाद एसपी सिंह, जो कि पेशे से इंजीनियर और बाइकर हैं, उन्होंने अपने बेहतरीन तरानों से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने 72 की उम्र में अपनी शानदार गायकी से ये साबित कर दिया कि हुनर के आगे उम्र कहीं मायने नहीं रखती।
इसके बाद बॉलीवुड नाइट में आगरा के रुपाणी बंधुओं ने बैंड के साथ गायकी को आगे बढ़ाया। गायक राहुल रुपाणी ने कैसे हुआ इलाही और ये दोस्ती जैसे शानदार गीत गाकर कार्यक्रम में आए शहरवासी और सैलानियों का भरपूर मनोरंजन किया।
कॉर्डिनेटर विक्रम शुक्ला ने सभी आए अतिथियों का स्वागत किया और इस कार्निवाल के उद्देश्य से अवगत कराया। यूपी टूरिज्म ऑफिसर्स आकाश दीप, हेमंत शर्मा, मोहित,मनीष, रूपेश आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन इमरान ने किया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026