आगरा। आगरा शहर की चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व पटल पर सशक्त पहचान बनाने वाले नेमिनाथ होम्योपैथिक हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के नाम एक और राष्ट्रीय स्तर का सम्मान जुड़ गया है। दिल्ली में इस हॊस्पिटल को बेस्ट होम्योपैथिक हॊस्पिटल इन इंडिया का अवार्ड प्रदान किया गया।
दिल्ली के द्वारिका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन हॉल में सर्विस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, भारत सरकार द्वारा आयोजित संजीवनी 2024 सम्मान समारोह में यह अवार्ड प्रदान किया गया। कुबेरपुर, आगरा स्थित नेमिनाथ होम्योपैथिक हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को बेस्ट होम्योपैथिक हॉस्पिटल का सम्मान काउंसिल के चैयरमेन करन राठौड़ और डायरेक्टर जनरल डॉ अभय सिंह ने नेमिनाथ के प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता को प्रदान किया।
डॉ प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सम्मान समारोह का उद्देश्य मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देना था। नेमिनाथ हॉस्पिटल लगातार अपने शोध कार्य के चलते पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त कर रहा है। हॉस्पिटल का शोध कार्य देखने और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जर्मनी, स्विजरलैंड आदि देशों से चिकित्सक हर वर्ष आते हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ में युवती को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी - September 16, 2026
- लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार के बोनट पर युवती को घसीटने का मामला; ‘यश’ बनकर धोखा दे रहा था आरोपी शाहनवाज, पुलिस तलाश में जुटी - September 16, 2026
- मशहूर जोड़ी योगेश रावत और YogKansha के फैंस को मिला खास तोहफा, नेहा कक्कड़ की आवाज़ में रिलीज हुआ नया म्यूजिक वीडियो ‘Naa Pushde’ - September 16, 2026