आगरा: थाना इरादतनगर क्षेत्र में आगरा- ग्वालियर रोड स्थित खारी नदी के नजदीक गांव इमली के नगला में सोमवार की सुबह ग्वालियर हाईवे के किनारे एक लगभग 35 वर्षीय महिला का गला कटा शव मिला। महिला का किसी धारदार हथियार से गला काटा गया। सूचना पर पहुंची को छानबीन पर महिला के हाथ पर सुरेश राहुल लिखा हुआ मिला है।
पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सुबह जब ग्रामीण ग्वालियर हाईवे पर निकले तो उन्होंने हाईवे के किनारे एक महिला का शव देखा तो सनसनी फैल गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त का प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर एक चाकू भी मिला।
पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच में में जुटी है। पुलिस खेतों में कांबिंग कर हत्या के सुराग तलाश रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना की तह तक पहुचने की कोशिश में लगी है। महिला शादीशुदा लग रही थी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- हमने पद छोड़ा है, आत्मसम्मान नहीं…आगरा में समाजवादी पार्टी में बड़ा घमासान: सपा नेत्री की प्रताड़ना से आहत होकर दो महानगर उपाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा - September 17, 2026
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आगरा में 100 टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली: यूएनएम फाउंडेशन (टॉरेंट ग्रुप) ने उपलब्ध कराया पोषण सहयोग - September 17, 2026
- Agra News: PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, केक काटकर मनाई गई खुशियां - September 17, 2026