आगरा: थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित एक वेयर हाउस में कंपनी के ही कर्मचारी ने दो लाख रुपये की नकदी से भरा लॉकर चोरी कर लिया। पहले उसने लॉकर को खोलने का प्रयास किया, इसमें सफल न होने पर पूरा लॉकर ही उठा ले गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वेयर हाउस के प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, वारदात का पता विगत 12 अगस्त की सुबह चला। शास्त्रीपुरम स्थित डेल्वीवेरी वेयर हाउस के सहायक प्रबंधक फैज खान ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वह कंपनी में पहुंचे तो देखा कि नकदी का लॉकर गायब है। कंपनी में लगे कैमरों की रिकार्डिंग की जांच की तो देखा कि 11 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे एक युवक कंपनी में आया। उसने लॉकर खोलने की कोशिश की। जब लॉकर नहीं खुला तो वह पूरा लॉकर उठा ले गया। लॉकर में करीब दो लाख रुपये नकद रखे थे।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में जो युवक लॉकर ले जाता दिख रहा है, वह कंपनी में ही काम करता है। उसके टीम लीडर ने चेहरा पहचान कर उसका नाम अजय बताया। वारदात के बाद से अजय आफिस भी नहीं आया। जब उससे फोन पर संपर्क किया तो उसने कॉल पिक नहीं की। अगले दिन 13 अगस्त को उसने मेल से कंपनी को अपना इस्तीफा भेज दिया। पुलिस अभियुक्त की तलाश में दबिश दे रही है।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026