आगरा: महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा है कि वह अब मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भौतिक निरीक्षण करेंगी। यह बात सोमवार को नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में जन सुनवाई के दौरान उन्होंने कही।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों और पार्षदों की अधिकांश शिकायतें निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर थी। शाहगंज से आए लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में चल रहे सड़क और गलियों के निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। आवास विकास कालोनी के सेक्टर छह में एक पार्क पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिए जाने की शिकायत आई, जिस पर महापौर द्वारा संबंधित अधिकारियों को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया गया। गोकुलपुरा के अहीरपाड़ा क्षेत्र में नाले का टैंडर हो जाने के बाद भी ठेकेदार द्वारा निर्माण शुरू न किये जाने की शिकायत क्षेत्रीय पार्षद द्वारा की गई।
शहर की तमाम कालोनियों और बस्तियों में स्ट्रीट लाइट खराब होने और सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने की काफी शिकायतें आई। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, चीफ इंजीनियर बीके गुप्ता, अधिशासी अभियंता एके श्रीवास्तव, पार्षद दल के प्रकाश केशवानी, शरद चौहान, अनुराग चतुर्वेदी, हेमंत प्रजापति, हेमलता चौहान एवं डा अमित सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026