आगरा। सराय ख्वाजा चौकी पर युवक को बंधक बनाकर पॉक्सो में जेल भेजने की धमकी और पैसे के लिए थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ देर रात पुलिस कमिश्नर ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद खलबली मच गई है।
सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र में रहने वाला एक युवक एक युवती के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। बताया जा रहा है कि यहां पर दो पुलिसकर्मी किशोर और आकाश सांगवान पहुंचे। उन्होंने युवक को किशोरी से बातचीत करते हुए देखकर युवक से कहा चौकी पर चलो। युवक को चौकी पर लाकर बंधक बना लिया गया। यहां पर इन दोनों पुलिसकर्मियों के साथ एसआई जितेंद्र और हेड कांस्टेबल जावेद भी मिल गए।
चारों के द्वारा युवक से कहा गया की नाबालिग के साथ पकड़े गए हो। तुम्हें पॉक्सो में जेल भेज दिया जाएगा। अगर पुलिस के झंझट से बचना चाहते हो तो हमारी डिमांड पूरी कर दो। युवक के परिजन भी चौकी पर बुला लिए गए। युवक को छोड़ने के नाम पर उनसे डिमांड की गई। पैसे के लिए मारपीट भी की गई।
पैसे वसूलने के बाद युवक को छोड़ दिया गया और कहा गया कि किसी को कुछ मत बताना। पुलिस कमिश्नर को शिकायत मिलने के बाद चारों पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेकर युवक को छोड़े जाने के मामले में दोषी पाया गया। इधर कमिश्नर के आदेश के बाद देर रात पीड़ित से तहरीर लेकर चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सिल्कयारा टनल का जादुई रेस्क्यू अब बड़े पर्दे पर: आमिर खान और कबीर खान ला रहे हैं ऐतिहासिक फिल्म ‘सिल्कयारा 41’ - July 12, 2026
- 24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की पहली झलक: भव्य ट्रेलर रिलीज की तारीख हुई घोषित, वैश्विक मंच पर सजने को तैयार भारतीय महागाथा - July 12, 2026
- कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटीं अभिनेत्री सेज़ल शर्मा: साझा किए रेड कार्पेट के यादगार पल, कहा- यह अनुभव बदल देगा मेरा नजरिया - July 12, 2026