आगरा। भारत और नेपाल के मध्य संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए वृंदावन के रासलीला अकादमी में चल रहे तीन दिवसीय भारत-नेपाल सांस्कृतिक महोत्सव में वरिष्ठ कवयित्री डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु “बृज शिरोमणि सम्मान- 2025” से सम्मानित किया गया।
पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कृष्ण- राधा रस में ओत प्रोत कविता प्रस्तुत की। “कृष्णा तेरी नगरी में , मैं आई हूँ पहली बार।
प्रेम भरा , श्रद्धा भरा , प्रणाम करो स्वीकार ॥”
उनकी भावपूर्ण कविता ने श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि कृष्ण जी के प्रति लोगों की अटूट आस्था देखकर उनका हृदय पुलकित हुआ। डॉ फ़लक ने बताया कि उनकी यह यात्रा अविस्मरणीय रही।
उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों विशेष रूप से डॉ उमेश शर्मा, डॉ विजय पंडित , डॉ हरेन्द्र हर्ष, डॉ देवी पंथी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में देश विदेश से वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मिलित होना कार्यक्रम की भव्यता को दर्शाता है।विशेष रूप से डॉ.पद्मिनी चैन्नई से, शीतल दिव्यानी इंदौर से, पल्लवी रामपाल चण्डीगढ़ से, डॉ पुष्पा कलाल उदयपुर से आदि कवित्रियों की रचनाओं ने भी समाँ बांध दिया।
इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी का सम्मिलित होना रहा। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि भारत और नेपाल की एक समान संस्कृति है। दोनों देशों के मध्य ऐतिहासिक निकटता रही है। यही संस्कृति सदियों से दोनों देशों को आत्मीय संबंधों में बांधती चली आ रही है।
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में नेपाल और भारत से इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी काफी महत्व रखती है। इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी भाईचारे में मधुरता पैदा करते हैं। संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार के समारोह आयोजित करके राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026