आगरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर चंद वकील ने भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ लिया है। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कुंवर चंद वकील ने कहा कि वे व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं।
कुंवर चंद वकील ने 2009 में आगरा लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और मात्र 9715 वोटों के मामूली अंतर से पराजित हो गए थे। 2022 में वे समाजवादी पार्टी की टिकट पर छावनी क्षेत्र से विधान सभा का चुनाव लड़े, जिसमें वे दूसरे स्थान पर रहे थे।
कुंवर चंद वकील का कहना है कि फिलहाल उन्होंने राजनीतिक सक्रियता त्याग दी है। वे समाजसेवा के काम करते रहेंगे। बसपा और सपा के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। माना जा रहा है कि भाजपा में कोई सक्रिय भूमिका में न पाकर उनका राजनीति से मोह भंग हुआ है।
कुंवर चंद वकील ने राजनीतिक सक्रियता की बड़ी कीमत चुकाई है। बसपा और सपा के टिकट पर लोकसभा और विधान सभा के चुनाव लड़ने से उनके आर्थिक नुकसान तो उठाना पड़ा ही, उनके कारोबार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला: सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दीये और तेल-बाती के खर्चे का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग - September 20, 2026
- ’इस बार भी सपा के जातीय समीकरण और खोखले नारे होंगे फेल’… डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दावा, यूपी में तय है बीजेपी की हैट्रिक - September 20, 2026
- कर्पूर गौरम स्वरूप में सजे महागणपति: लाल वस्त्रों और स्वर्णाभूषणों से दमका भगवान का मुख-मंडल, सातवें दिवस हुए दिव्य दर्शन - September 20, 2026