आगरा। थाना सिकंदरा के पश्चिमपुरी क्षेत्र में पकड़ी गई दवा फैक्ट्री में जब्त दवाएं जांच में नकली मिली हैं। हालांकि दवा माफिया अपने साथियों सहित जेल में बंद हैं। अब उस पर एक मुकदमा और दर्ज किए जाने की तैयारी हो रही है।
ग़ौरतलब है कि 22 अक्टूबर को एएनटीएफ, पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर नक़ली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने आरोपी विजय गोयल सहित दस अन्य लोगों को गिरफ्तार भी किया था। साथ ही कई उपकरण भी बरामद किए थे। इस दौरान ड्रग विभाग ने जांच के लिए दवाओं के नमूने भी भरे थे। ड्रग विभाग के नमूनों की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। फैक्ट्री में निर्मित एलजो सैल.5 mg, एल्प्रासैफ.5 mg, स्पासवेल कैप्सूल नकली मिले हैं।
दवा माफिया इन नकली दवाओं को बाजार में खपा लोगों की जान से खिलवाड़ का रहे थे। जांच में दवाओं के नकली साबित होने बाद ड्रग विभाग अब सक्षम न्यायालय में ड्रग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुट गया है।
मालूम हो कि ड्रग विभाग ने पैक्ड दवाएं सहित रॉ मैटेरियल के 14 नमूने लेकर जांच को भेजे थे। फैक्ट्री में तैयार दवाओं, रॉ मैटेरियल, मशीनरी सहित 10 करोड़ का माल बरामद किया गया था। दवा माफिया ने फैक्ट्री में निर्मित दवाओं की पास के जिलों सहित कई प्रदेशों में बड़ी मात्रा में सप्लाई की है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आभा आईडी से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर: आगरा और अलीगढ़ मण्डल की कार्यशाला में मिशन की प्रगति पर चर्चा - March 15, 2026
- हैरतअंगेज: फिलीपींस की खदान से निकले ‘त्रिशूल’ और ‘वज्र’! 10,000 साल पुराने होने का दावा, नीलामी की बेस प्राइस 750 करोड़ रुपये - March 15, 2026
- आगरा STF का बड़ा एक्शन: SI भर्ती परीक्षा में ‘सेटिंग’ का झांसा देने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े थे तार - March 15, 2026