आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के नंदगंवा रोड निवासी सेवानिवृत प्रधानाचार्य शुक्रवार की सुबह अपने घर में मृत पाए गए। उनके शव के पास कुर्सी पर नोटों की गड्डियां रखी हुई मिलीं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और हालात को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी। बताया गया है कि मृतक की पत्नी का देहांत 26 दिन पहले ही हुआ था।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नंदगंवा रोड पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य राम अवतार शर्मा घर में अकेले थे। शुक्रवार सुबह उनका शव घर के बरामदे में चारपाई पर मिला। पास में कुर्सियों पर नोटों की गड्डियां और कागजात बिखरे थे।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पिनाहट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पड़ोसियों से बात कर जानकारी जुटाई जा रही है। पता किया जा रहा है कि राम अवतार शर्मा से क्या कोई मिलने आया था।
लोगों ने बताया कि मृतक के सुनील शर्मा और प्रवीन शर्मा नाम के दो बेटे हैं। दोनों शहर से बाहर रहते हैं। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026