आगरा। शहर में पालीवाल पार्क, शाहजहां पार्क, आवास विकास स्थित सेंट्रल पार्क, कमला नगर स्थित जनक पार्क, सदर स्थित कंपनी गार्डन, ताजनगरी स्थित जोनल पार्क के अलावा एक और बड़ा पार्क तैयार हो रहा है।
नगर निगम की ओर से यमुना किनारा रोड हाथीघाट का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इस पर नगर निगम करोड़ों रुपये का व्यय कर रहा है। सौंदर्यीकरण पूरा करने के लिए जून तक का लक्ष्य तय किया गया है।
मुख्य अभियंता सिविल एवं नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी बीएल गुप्ता ने बताया कि हाथीघाट के सौंदर्यीकरण पर लगभग 2.19 करोड़ रुपये का व्यय होने की संभावना है। सौंदर्यीकरण के दौरान यमुना के घाट पर एक कच्चा ट्रैक पाथ वे और पार्क के चारों ओर बाउंड्रीवाल भी बनाई जाएगी। चिल्ड्रन प्ले एरिया में घास, ओपन जिम, हाथियों के स्क्रल्पचर और लोगों के बैठने के लिए बैंच लगाई जा रही हैं। इसके अलावा बागवानी और वृक्षारोपण कराया जाएगा। रात को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए दो हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी।
घाटों के आसपास ही वेंडर जोन भी बनाया जा रहा है। वेंडर जोन में चौदह दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। ये दुकानें यहां पर फूलमाला आदि बेचने वाले दुकानदारों को ही दी जाएंगी। हरिद्वार हरि की पैड़ी पर रोजाना होने वाली आरती की तर्ज पर यमुना के हाथीघाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण के तहत यहां पर यमुना आरती स्थल का निर्माण भी किया जा रहा है. जहां पर लोग यमुना आरती का लाभ उठा सकेंगे।
- भाजपा सरकार असंवेदनशील और अहंकार में चूर… अखिलेश यादव की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की भावुक अपील - July 14, 2026
- देश के 18 राज्यों में मानसून का ‘रेड अलर्ट’: यूपी-बिहार में अगले 72 घंटे भारी, जानें अपने क्षेत्र का हाल - July 14, 2026
- श्री जगन्नाथ महाराज के ‘नवयौवन’ दर्शन पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बेलनगंज मंदिर में भव्य नयन उत्सव - July 14, 2026