आगरा: फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक मुस्लिम युवक से शादी करने जा रही है। उनके इस कदम से हिंदूवादी संगठन में खासा रोष दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पराशर ने ऐलान कर दिया है कि अगर सोनाक्षी सिन्हा ने अपना फैसला नहीं बदला और वह मुस्लिम युवक से शादी करने जा रही हैं तो उनका खुलकर विरोध किया जाएगा। इस अभिनेत्री की जितनी फिल्में व टीवी सीरियल होंगे। उन्हें संगठन के सदस्य नहीं देखेगा और लोगों से भी अपील करेगा कि वह इस अभिनेत्री का बहिष्कार करें।
गोविंद पाराशर ने कहा कि सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम युवक से शादी करने का फैसला कर 80 करोड़ हिंदुओं का अपमान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश में एक से एक हिंदू युवा है। हिंदू युवा आज आईएस, पीसीएस है देश के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन है लेकिन इन सभी को दरकिनार करके सोनाक्षी विशेष समुदाय के युवक से शादी करना चाहती हैं। यह एक तरह से लव जिहाद है।
हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर ने कहा सोनाक्षी सिन्हा का भी वही हाल होने वाला है जो लव जिहाद में फंसकर अन्य हिंदू युवतियों का हुआ था। उन युवतियों ने भी माता-पिता के खिलाफ जाकर विशेष समुदाय के युवक से शादी की थी। उनके साथ लव, सेक्स निकाह और फिर तलाक। अब यही हाल सोनाक्षी सिन्हा के साथ होने वाला है।
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026